A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

जनपद पंचायत के सरकारी दफ्तर में जादूगरी,कामकाज छोड़कर कर्मियों ने उठाया आनंद, अधिकारी से लेकर कर्मचारी बने रहे तमाशाबीन

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

पहुंचे जादूगर ने समय का सदुपयोग करते हुए जनपद पंचायत सहित विभिन्न कार्यालय में पहुंच कर दिखाया तमाशा और बटोरा रूपया

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए हाल ही में राज्य सरकार ने पांच दिन कामकाज और दो दिन अवकाश देने का निर्णय लिया है। सरकार का सोचना है कि ऐसा करने से सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को राहत मिलेगी साथ दिगर खर्चों में कमी आने के साथ काम में गतिशीलता आएगी, किन्तु विधानसभा मुख्यालय के दफ्तरों में पुराना ढर्रा ही दिखाई दे रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि बुधवार को काम धाम छोड़कर अधिकारी कर्मचारी जादू का मजा ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार स्थानीय जनपद पंचायत में बुधवार को पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नरवा, गरवा घुरवा बारी, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करने के साथ प्रगति पर विचार किया जाना प्रस्तावित था। यसभाकक्ष में आयोजित बैठक के पहले सचिवों को दिखाया गया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों की अनुमति से नागपुर से आजादूगर में सरकारी दफ्तर को अपनी

ऐसे चला खेल

जानकारी के अनुसार नागपुर में आए जादूगर ने अपने हुनर का प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी ले लिया और उसे अन्य कार्यालय के अधिकारी को दिखाकर वहां भी जादू का प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि एक दिन में उक्त जादूगर विभिन्न दफ्तरों से हजारों रुपए बटोरने में कामयाब हो गया। सवाल यह है कि क्या अधिकारी कामकाज के समय में मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे सकते हैं?

हुनर दिखाने का मंच बनाते हुए मौजूद लोगों से वसूली भी की जानकारी के अनुसार उक्त नगर में मंडई में कला दिखाने भाव से आये है। एक दिन पहले शहर में घूम घूम कर तमाशा दिखाएं।

पंचायत तमाशा

जनपद पंचायत कार्यालयीन अवधिम कार्यक्रम आयोजित कर जादूगर ने सरकार के काम काज और योजनाओं की प्रगति की जानकारी देने पहुंचे विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचियों को अपना हिस्सा बना दिया। जादूगर ने कुछ सचियों को सामने बुलाकर अपनी बाजीगरी से करतब दिखाते हुए उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर मनोरंजन किया। हैरानी वाली बात यह रही कि इस आयोजन से काम काज के प्रभावित होने के बाद भी अधिकारी मुकदर्शक बनकर मजा लेते रहे। इस मामले को लेकर प्रशासनिक अमले और जनसामान्य में काफी तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में हुए बदलाव के बाद काम करने के दिए कम हो गए है।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY