छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने 08 एडिशनल एसपी को इधर उधर फेरबदल किया गया एएसपी दौलत राम पोर्ते को रायपुर स्थानांतरण तो वहीं बालोद की नया एएसपी प्रज्ञा मेश्राम होगी

दैनिक बालोद न्यूज।पुलिस विभाग में पदस्थ आठ एडिशनल एसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जारी लिस्ट में दौलतराम पोर्ते बालोद एएसपी से ACB, EOW रायपुर, प्रज्ञा मेश्राम एडिशनल एसपी राजनांदगांव से बालोद ,ईओडब्ल्यू में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ पंकज चंद्रा को मुंगेली का एएसपी, जय प्रकाश बढ़ाई डोंगरगढ़ एएसपी से EOW, सुरेश चौबे को राजनांदगांव से छटवीं वाहिनी छसबल, अमृता सोरी को रायपुर Eow से डोंगरगढ़, संजय महादेव जांजगीर से राजनांदगांव, अनिल सोनी को मुंगेली से जांजगीर चाँपा का एएसपी बनाया गया है।