अच्छी पहल- कोरोना में तीजा नही जा रही, मायके की कमी न खले इसलिए जनपद सदस्य ने गांव की महिलाओं के लिए रखा करु भात का आयोजन

बालोद। आज जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में माताएं व बहने पहुची। सबसे पहले इन बहनों को आज करू भात खिलाकर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। सभी बहनों को जनपद सदस्य संजय बैस ने भोजन परोसा।

ये बहने लाकडाउन के चलते इस बार अपने मायके नही जा पाई। इन बहनों को अपने मायके की कमी ना खले इसलिए संजय बैस ने इन बहनों के लिये तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। महिलाओं ने कहा कि इस महामारी के समय मायके जाना मुश्किल था पर संजय बैस एक बेटा और भाई बनकर जो हम महिलाओं को सम्मान दिए है एक ऐसे जनप्रतिनिधि जो हमेशा लोगो की सेवा में तत्पर रहते है इस बेटा और भाई को हम अपना परिवार का हिस्सा मानते हुए अपना आशीर्वाद देते हैं।

कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री व साड़ी वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में गांधी सिन्हा कमलकांत साहू, कमला बैस, मंजू बैस, शशि उइके, खेमीन निर्मलकर, संतोषी पटेल रूपा मानिकपुरी कुमारी पटौति बिमला चन्द्राकर गनेशिया देशमुख राखी यादव मुन्नी यादव फुलेश्वरी मानिकपुरी सुमन निर्मलकर बरखा बैस हेमपुष्पा यादव राधिका पटेल प्रभा दास मानिकपुरी वोमिका निर्मलकर निकिता बैस का सहयोग रहा।