शहर कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर कल

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 09 जुलाई शनिवार को सुबह नौ बजे से स्थानीय होटल एबिस ग्रीन में नवसंकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर एवं राजधानी रायपुर में विगत दिनों आयोजित चिंतन शिविर को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में नवसंकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर दो सत्रों में होगा, जो सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, उत्तर व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और कांग्रेस के सभी पार्षद उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *