बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक व अर्जुंदा निवासी कुंवर सिंह निषाद ने विश्व योग दिवस पर अपने घर पर ही योग करके लोगों को संदेश दिया कि योग करें और निरोगी रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने संकल्प भी लिया कि वे भी इसे रोज करेंगे। कोरोना से निपटने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में योग सहायक है।
उन्होंने अपील किया कि कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। चाहे बात बालोद की हो या छत्तीसगढ़िया पूरे देश या पूरे विश्व की, सोशल डिस्टेंसिंग का जो हथियार है इसका इस्तेमाल करते हुए हमें सावधानी बरतनी है। योग को अपनाकर अपने जीवन को निरोग बनाए रखें। उन्होंने अपने घर पर आचार्य व शिक्षक मिथलेश शर्मा के मार्गदर्शन में योग किया। उनके साथ उनके दोनों बेटों ने भी इस विश्व योग दिवस पर योग प्रदर्शन में हिस्सा लिया। देखिए यह तस्वीरें विधायक ने योग के अलग-अलग आसन करते हुए।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…