दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भूपेश बघेल सरकार के 2 साल पूरा होने पर धान खरीदी केंद्र सोनेसरार में आए सभी किसानों का गमछा भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलिराम साहू ने की। विशेष अतिथि के रुप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष किसान नेता मदन साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद सदस्य जमुना बाई साहू, आरआर साहू राजेंद्र साहू ,सेवा सहकारी समिति खुर्सीपार के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू थे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र यादव ने कहा
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने किसानों से जो वादा किया था वह पूरा करके आज पूरे हिंदुस्तान में 25 सौ रूपया क्विंटल में धान खरीदने वाले पहला राज्य बना है, जिससे सभी छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है । भूपेश बघेल सरकार ने अपने मात्र 2 साल में अपने किए 32 वायदों में से 24 वायदा पूरा कर चुके हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष बलिराम साहू ने कहा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं, उन्होंने किसान विरोधी 3 बिल लाकर देश के किसानों को तोड़ने का काम कर रहे हैं ,प्रधानमंत्री मोदी पूंजी पतियों से इतना दबे हुए हैं की लगातार किसानों के द्वारा उस बिल के विरोध में आंदोलन के जाने के बाद भी उसे वापस लेने में दिक्कत हो रही है। जिसे देश समझ चुका है की मोदी पूजी पतियों के हाथ कितना दबा हुआ है ।
किसान नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि
किसानों के आंदोलन को समझने की बजाय मोदी सरकार कांग्रेस के ऊपर दोष मढने में लगा हुआ है। भूपेश बघेल सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक 25 सौ रुपये क्विटंल देने की घोषणा की जिसे लगातार 5 साल तक देने का ऐलान किया है। जिसे भी भारतीय जनता पार्टी के लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हुए थे। अब किसान समझ चुके हैं, छत्तीसगढ़ के किसान भूपेश बघेल के साथ है । कार्यक्रम को आरआर साहू, जमुना साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वसीम खान, कृत लाल साहू, श्याम लाल साहू, माधव सिन्हा,लीला राम ठाकुर, माधव हिरवानी, गिरधारी साहू आदि सहित बडी संख्या में किसान सम्मलित थे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…