A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

बालोद डीएफओ सतोविशा समाजदार सहित 27 वन मंडलाधिकारी का हुआ स्थानांतरण

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज/रायपुर।छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में डीएफओ के तबादले हुए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना वृत संजीता गुप्ता को  मुख्य वन संरक्षक सतर्कता शिकायत बनाया गया है। वहीं 2000 बैच के अनिल सोनी को बिलासपुर मुख्य वन संरक्षक से अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर भेजा गया है। 2002 बैच की सोमा दास को राज्य वन विकास निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नया रायपुर, 2002 बैच के राजेश कुमार पांडेय को वन संरक्षक कार्यआयोजना से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय संचालक उदन्ति सीतानदी टाइगर रिजर्व , नावेद शुजाउद्दीन को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर, राजू अगसमिनी को प्रभारी वन संरक्षक वन प्रबंधन सूचना से प्रभारी क्षेत्री महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम, विशेष कुमार को उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा से वनमंडलाधिकारी रायपुर वन मंडल , कृष्ण राम बढ़ई को वन मंडलाधिकारी दुर्ग से वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार, मनोज कुमार पांडेय को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ से प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वन मंडल बिलासपुर, आलोक कुमार तिवारी को वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार से उप वन संरक्षक कार्यालय नया रायपुर, रामअवतार दुबे को वनमंड्लाधिकारी खैरागढ़ से वन मंडलाधिकारी मुंगेली, बीएस ठाकुर को वन मंडलाधिकारी रायपुर से वन मंडलाधिकारी वन मंडल केशकाल, आरसी दुग्गा को वन मंडलाधिकारी मुंगेली से प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर बनाया गया है।


सतोविशा समाजदार को डीएफओ बालोद से डीएफओ धमतरी स्थानांतरित किया गया

2011 बैच की आईएफएस विजया विनोद को उप संचालक अचानकमार टाइगर से संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर, प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक कार्यालय पीसीसीएफ रायपुर से डीएफओ रायगढ़, फुलजेस टोप्पो को वन संरक्षक कार्यआयोजना अंबिकापुर से वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा, एसएस कंवर को वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा से कार्यकारी संचालक राज्य वन विकास निगम, पंकज राजपूत को उप वन संरक्षक राज्य जैव विविधता से डीएफओ महासमुंद, मयंक पांडेय को डीएफओ महासमुंद से डीएफओ बालोद, श्रीनिवास तेन्नटी को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन्य प्राणी से उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन संरक्षक कार्यालय, सत्यदेव शर्मा को वन मंडलाधिकारी अनुसंधान विस्तान वन मंडल बिलासपुर से उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व , संजय यादव को उप वन संरक्षक वनौषधि एवं पादप बोर्ड से डीएफओ खैरागढ़, अशोक कुमार को संचालक कांगेर घाटी से डीएफओ बीजापुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से डीएफओ अनुसंधान विस्तार, गणवीर धर्मशील को डीएफओ केशकाल से डीएफओ दुर्ग और अमिताभ वाजपेयी को डीएफओ धमतरी से उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा बनाया गया है।


A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

1 day ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

5 days ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

5 days ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

7 days ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

7 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY