दैनिक बालोद न्यूज/रायपुर।लगातार प्रदेश में अपराध की संख्या बढ़ रहा है इसीक्रम में राजधानी में दिव्यांग महिला को शादी का प्रलोभन देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी सतेंद्र गिरी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत तेलीबांधा पुलिस में गुरुवार को की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
तेलीबांधा थाना में 40 वर्षीय दिव्यांग महिला ने 29 वर्षीय सतेंद्र गिरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने आरोपी सतेंद्र के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि एक साल से एक घर किराया लेकर महिला के साथ रहकर उसका दैहिक शोषण करता रहा था, बाद में महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर सतेंद्र ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब महिला ने सतेंद्र की बारे में पता किया तो वह पहले से शादीशुदा निकला। पीड़ित दिव्यांग महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सतेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…
पिछले 6 अप्रैल से लापता था परिवार वालों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…