A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

कलेक्टर ने गुण्डरदेही तहसील के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, धान का स्टेक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज/कलेक्टर जनमेजय महोबे आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन गुण्डरदेही तहसील के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गुण्डरदेही तहसील के धान खरीदी केन्द्र पैरी, सिकोसा, गुण्डरदेही और कचान्दुर का निरीक्षण कर किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई असुविधा न होने दें।

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में धान का स्टेक व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए

उन्होंने बारदानों की उपलब्धता तथा हमालों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने अमानक बारदानों को अलग रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा नियमित हैण्ड सेनेटाईजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में बनाए गए नवीन धान चबूतरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के अवसर पर सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी सत्येन्द्र वैदे, जिला खाद्य अधिकारी एच.एल.बंजारे सहित समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहें।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Share
Published by
dainikbalodnews

Recent Posts

थाना सनौद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकडा गया,थाना सनौद पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…

7 days ago

ब्रेकिंग न्यूज : गुंडरदेही के इस नदी घाट में देखा गया अज्ञात शव ,हत्या की आशंका कुछ देर में खोदाई करेंगे अभी पुलिस विवेचना कर रहे हैं

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…

1 week ago

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

2 weeks ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

2 weeks ago
A.S.S. TECHNOLOGY