दैनिक बालोद न्यूज/बालोद।प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने आज डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर(लो.), अछोली, संजारी, रानाखुज्जी, कोबा एवं मालीघोरी पहुॅचकर नवीन धान खरीदी केंद्रो का लोकार्पण कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने नवीन धान खरीदी केंद्रो के लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधा के लिए नवीन धान खरीदी केंद्रो की सौगात दी है। इससे किसानों को धान विक्रय में सुविधा होगी। नवीन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज व ऋण मिलेगा।
मंत्री अनिला भेंडिया ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी
और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने उन्हें प्रेरित किया। उन्होने कृषि विभाग की हितग्राहीमूलक योजना के तहत ग्राम मालीघोरी और ग्राम कोबा में हितग्राहियों को चना और सरसो बीज का मिनीकिट प्रदान कर लाभान्वित किया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्राम दुधली में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पांच लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डोमेंद्र भेंडिया सहित क्षेत्र कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…