A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

किसानों को कांग्रेस कर रही है भ्रमित, कृषि कानून फायदेमंद

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद/ देवरीबगला।कृषि विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी मण्डल खेरथा द्वारा किसानों से चर्चा की गई। उन्हें कृषि बिल से संबंधित भ्रामक जानकारी को दूर कर कृषि बिल पत्रक का वितरण किया गया। इससे किसानों को बिल से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त हो जाए। इस दौरान बिल पर किसानों की भ्रांतियों का समाधान भी किया गया। जिससे किसान बिल पर संतुष्ट हुए।किसानो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद पत्र पोस्ट कार्ड द्वारा लिखा गया। कृषि यन्त्रं पूजन कार्यक्रम में कृषि यंत्रों का पूजन ग्राम परसूली में हुआ। इस कार्यक्रम में गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर, कृषि यंत्र का पूजन किया गया। तथा किसानों को कृषि बिल का पत्रक वितरण कर जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल ने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कॉन्ग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है केंद्र के कृषि कानून किसान हित में है इससे किसानों को लाभ होगा। इस अवसर जिला महामंत्री किशोरी साहू, हरीश कटझरे, सांसद प्रतिनिधि व जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, महामंत्री निरंजन साहू, सुरेश केशरवानी, रमेश सोनवानी, रामलाल नायक उपाध्यक्ष हेमलाल देशलहरे, जनपद सदस्य संतोषी भुआर्य, डिशोक जांगडे, ठाकुर राम सार्वा, सुनील ठाकुर, मूलचंद बागरिया, सरपंच पन्ना लाल एवम गामीण व किसान उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

2 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

2 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

2 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

2 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

2 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

6 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY