A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 2019 को जल्द पूर्ण कर अतिशीघ्र पदस्थापना दे राज्य सरकार- रमन सिंह

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद/ रायपुर| नियमित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया2019 को पूर्ण कराने के लिए छ. ग. प्रशिक्षित डी एड व बी एड संघ रायपुर के चयनित शिक्षकों के द्वारा छ. ग.प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से भेंट वार्ता कर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर चर्चा किया गया। जिसमें सुशांत धरई ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार भर्ती प्रक्रिया 9 मार्च 2019 से विज्ञापन के जरिये शुरू हुआ। व्यापमं के द्वारा आवेदन किया गया जिसमें व्यख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक(,विज्ञान) प्रयोगशाला शिक्षक , व्यायाम शिक्षक आदि के कुल 14580 पदों पर भर्ती होना है। समस्या सुनने के बाद पूर्व सीएम ने राज्य सरकार को पुरे मामले में जल्द संज्ञान लेने पत्र लिखा,,,

पूर्व सीएम ने लिखा पत्र

अलग अलग पदों के लिए अलग अलग तिथि में परीक्षा लिया गया परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम और फिर चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज का सत्यापन 4-5 माह पूर्व किया गया और आज लगभग 15 माह का समय बीत जाने के बाद भी 14580 पदों में एक भी पद पर नियुक्ति नही हो पाया हैं। जिससे चयनित शिक्षक ठगा हुआ और प्रताड़ित महसूस कर रहे है। पीड़ितों ने बताया हममे से बहुत से अभ्यर्थी प्राइवेट स्कुलों में , निजी संस्थानों में कार्य कर रहे थे जो कि अब शिक्षक भर्ती की आस में बैठे हुए हैं जो मानसिक तनाव में जीवन गुजार रहे हैं एवं अवसाद ग्रस्त हो गए हैं कि आखिर कब यह नियुक्तियाँ पूर्ण होगी।

राज्य सरकार जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया को देरी करने में लगा हुआ है कभी कोरोना महामारी का बहाना तो कभी वित्तीय संकट का रोना रो रहा हैं। शिक्षक भर्ती के लिए पहले से ही बजट आबंटित किया जा चुका हैं फिर भी भर्ती प्रक्रिया में इतना लंबा समय लगा रहा है जिससे हम बेरोजगारों को मानसिक और शाररिक रूप से पीड़ा पहुंचाया जा रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया2019 को पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि सभी 14580 पदों पर भर्ती शीघ्र होगा।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

2 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

7 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY