A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

खून से लथपथ अपनी ही घर मे पड़ी रही महिला, कौन है ये महिला और क्या है मामला…?

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मचौद में अकेली रह रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार चीज से हमला कर घायल कर दिया। जिससे बुरी तरह घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव स्थिति को देखते
रायपुर रिफर कर दिया गया।

बालोद उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार

पीड़िता मालती चंद्राकर उम्र 54 वर्ष अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि अज्ञात आरोपी महिला की घर घुस धारदार अज्ञात चीज से उन पर हमला कर घर की छत फांद फरार हो गया।

हैरानी की बात तो यह है कि पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को शनिवार दोपहर बाद हुई

जिसके बाद मामले की जानकारी गुंडरदेही थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने खून से लथपथ घायल मालती चंद्राकर को उपचार के लिए 108 की मद्द से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही भेज जांच करवाई में जुटी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उनके पति का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। वही महिला के 2 बच्चे जिसमें से बड़ी लड़की खप्परवाड़ा में पिछले कुछ सालों से अपनी रिश्तेदार के यहाँ रह रही तो वही उनके छोटे बेटे ग्राम कसौंदा में अपने रिश्तेदार के यहाँ 4 दिन पहले ही गए थे।

आपको बता दें कि पीड़िता का घर गांव के बस्ती से अलग खेत से लगा व सड़क किनारे बना हुआ है

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी उनके घर घुस घटना को अंजाम दे फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम की भी आरोपी को पकड़ने मदद ले रही है। ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तह तक जा सके।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

थाना सनौद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकडा गया,थाना सनौद पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…

1 week ago

ब्रेकिंग न्यूज : गुंडरदेही के इस नदी घाट में देखा गया अज्ञात शव ,हत्या की आशंका कुछ देर में खोदाई करेंगे अभी पुलिस विवेचना कर रहे हैं

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…

1 week ago

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

2 weeks ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

3 weeks ago
A.S.S. TECHNOLOGY