वार्ड 26 बना कंटेनमेंट जोन, निगरानी के लिए अधिकारियों की भी लगी ड्यूटी
बालोद। दल्ली राजहरा नेहरू नगर वार्ड 26 को लगातार मिलते कोरोना केस के कारण अब कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस कंटेनमेंट जोन के अतिरिक्त 3 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन भी घोषित किया गया है। इस कंटेनमेंट जोन में आने वाले क्षेत्र के सभी दुकानें व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। कंटेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से बाहर निकलना भी प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट जोन की निगरानी हेतु लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी व निर्देशानुसार सैंपल जांच हेतु लेना सुनिश्चित किया जाएगा इसके अलावा विभिन्न प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…