A.S.S. TECHNOLOGY

ब्रेकिंग न्यूज़- 24 घण्टे की चेतावनी- हड़ताल में गए कर्मी काम पर नही लौटे तो होंगे बर्खास्त, कलेक्टर ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर लौटने के दिए निर्देश

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद। अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज हड़ताल कर रहे हैं। उनके हड़ताल पर प्रशासन की नजर पड़ गई है और सभी जिलों के कलेक्टर उन कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के लिए चेतावनी दे रहे हैं। इस संबंध में बालोद जिले के कलेक्टर ने भी आदेश जारी कर दिया है। सभी हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी को कहा गया है कि अगर 24 घंटे के भीतर वे नहीं लौटे तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। कलेक्टर के आदेश के बाद हड़ताली कर्मचारियों के बीच खलबली मची हुई है। तो वहीं अब देखने वाली बात होगी कि हड़ताल पर गए कर्मचारी आखिर क्या रणनीति तैयार करते हैं।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल कार्य पर वापस लौटकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा है कि 24 घंटे के भीतर कार्य पर वापस न आने की दशा में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा 56 के अधीन एवं छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 एस्मा की कण्डिका 7(1) के तहत् कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सेवा से पृथक किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन गृह सी-अनुभाग विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश द्वारा राज्य में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (क्रमांक 10 सन् 1979) लागू किया गया है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है। एस्मा अधिनियम की कण्डिका 5 का उल्लघंन किए जाने की स्थिति में कण्डिका 7(1) के तहत् कार्यवाही का प्रावधान है।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

4 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

4 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

4 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

4 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY