बालोद। चोरी की कई घटनाएं तो सुनी होगी कई बार चोर कई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब बकरा बकरी की चोरी में भी हाई प्रोफाइल तरीका अपनाया जाने लगा है। इसका खुलासा आज सुबह हुआ जब बालोद से लगे हुए ग्राम औराभांठा में एक बकरा बकरी की चोरी का किस्सा सामने आया। यहां के रहने वाले शिव लाल यादव के घर से एक बकरा और एक बकरी चोरी हो गई है। चोरों ने चार पहिया से आकर ही चोरी की है। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। बकरी बैठी थी तो बकरा बंधा हुआ था। रस्सी काट कर दोनों को चोर उठा ले गए।
चोरी से पहले बकायदा बकरे का मालिक जागे तो पकड़े ना जाए इसलिए चोरों ने दरवाजे को बाहर से भी बंद कर दिया था। मालिक को खबर ही ना लगी। सुबह जब उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। अपने ही घर में मालिक कैद हो गया। जैसे-तैसे खिड़की के रास्ते से वह बाहर निकला। ग्रामीण रामकुमार मंडावी सहित श्याम चरण व अन्य लोगों ने बताया कि रात में 1:00 बजे के बाद से ही चार पहिया व एक बाइक गांव के आसपास राउंड लगा रही थी। जो दो से तीन बार गुजरी है और जिस घर में चोरी हुई वह भी सड़क किनारे हैं। श्याम चरण ने कहा कि रात में बारिश हो रही थी तो घर के बाहर आंगन के पास खड़े हुए थे तभी चार पहिया शिव यादव के घर के पास आकर रुकी हुई थी। चोर पहले शिव के घर के आंगन की दीवार फांद कर घुसे हैं फिर कोठे से रस्सी काट कर बकरा और एक बकरी ले गए हैं। घटनास्थल पर उनके पैरों के निशान भी हैं। शिव यादव ने बताया कि यह उनके घर दूसरी बार चोरी हुई है। इसके पहले एक बकरे की चोरी और हो चुकी है। लगातार दो चोरी से वे दहशत में हैं और अब थाने में शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना से आसपास के बकरी पालकों को भी अब चोरी का डर सताने लगा है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…