A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

विश्वकर्मा वास्तुकला के आचार्य थे – रामबालकदास महात्यागी

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद।सृष्टि के प्रारंभ में धरती का संतुलन बिगड़ते देख भगवान विष्णु ने संकल्प द्वारा विश्वकर्मा को उत्पन्न किया। विश्वकर्मा ने अनेक उपलोक, अस्त्र – शस्त्र, देवी – देवताओं के रथ विमान, वाद्ययंत्र बनाये। वे देवताओं के इंजीनियर तथा वास्तुकला के आचार्य थे। प्रभु ही विश्व के निर्माता हैं इसलिये इनका सर्वोपरि नाम विश्वकर्मा हैं।


पाटेश्वरधाम के आनलाईन सतसंग में संत रामबालकदास ने बताया कि

लंका विजय के पश्चात् भगवान राम ने विभीषण से उनकी कामना पूछी तब विभीषण ने कहा लंका रावण के पाप और अत्याचार से कलुषित हो गयी है। राक्षसी वृत्तियों के साया से इसकी चमक धूमिल हो गयी है कृपा कर इसे उसी रूप में स्थापित करें तब भगवान ने विश्वकर्मा को आदेशित कर लंका का पुनर्निर्माण कराया। महाराज जी ने बताया कि लंका का निर्माण विश्वकर्मा ने ही भगवान शिव के कहने पर किया था जिसे वरदान में विश्रवा ने शिव से मांगा था। विश्रवा ने इसे कुबेर को दिया जिसे रावण ने छीन लिया था।
             विश्वकर्मा ने सूर्य के तेज के आठवें भाग को छीलकर निकाला और शिव का त्रिशूल, विष्णु का चक्र, कुबेर का पाश जैसे अनेक अस्त्र – शस्त्र बनाये जो अजेय और अमोघ थे। अनेक देवताओं के रथ, विमान का भी निर्माण किया। सभी देवताओं के विभिन्न अंगों के अलंकारों का निर्माण कर विश्वकर्मा देवताओं के इंजीनियर कहलाये। वे वास्तुकला के आचार्य माने जाते थे उन्होंने अपने ज्ञान, कला कौशल से वास्तुकला वेद को भी जन्म दिया था। भगवान कृष्ण के आदेश पर विश्वकर्मा ने पाण्डवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ का भी निर्माण किया था। इनके पुत्र उन सब कर्मिकों के पुरखे बने जो बढ़ई, शिल्पी, राज कारीगर, मजदूरी आदि का काम करते थे। इसीलिए उनकी पूजा – उपासना की जाती हैं।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

जिला पंचायत चुनाव के नामांकन में तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने दिखाया दम

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल।छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर…

6 hours ago

भक्त गुहा निषादराज जयंती सिकोसा में शामिल हुई तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर

दैनिक बालोद न्यूज /चंदन पटेल/ गुंडरदेही। ब्लॉक के ग्राम सिकोसा में राम भक्त गुहा निषाद…

2 days ago

सिकोसा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद के जयंती पर कुंवर सिंह निषाद विधायक शामिल हुए

दैनिक बालोद न्यूज।आज ग्राम सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद…

2 days ago

नगर पंचायत क्षेत्र मे शासकीय जमीन पर अतिक्रमण राजस्व विभाग के कार्य शैली पर सवाल

कि जा चुकी है लिखित शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं शासकीय जमीन का लिखा…

2 days ago

चुनावी दंगल: नगर पंचायत गुंडरदेही में भाजपा से प्रमोद जैन तो कांग्रेस से केके राजू चंद्राकर उतरे मैदान में

नगर पंचायत हाईप्रोफाइल अध्यक्ष चुनावः ग्रेजुएट प्रत्याशियों पर खेला दांव दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। राजनीतिक…

2 days ago

थाना डौण्डी अतंर्गत ग्राम नर्राटोला में हुए अंधे कत्ल का अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा

आरोपी मृतिका पर रखता था बुरी नजर,पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर किया गया…

2 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY