बालोद। बालोद जिले में 28 अगस्त को भी कोरोना का खाता खुला रहा। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और नए नए लोगों तक यह महामारी पहुंच रही है। अर्जुन्दा में पूर्व में एक लड़की कोरोना पीड़ित थी। इसी से संपर्क में आने के कारण एक ही परिवार के कई लोग अब चपेट में आ गए हैं। कुछ देर पहले अर्जुन्दा के ही वार्ड 15 की रहने वाली एक शिक्षिका पॉजिटिव पाई गई है। जो प्राथमिक शाला डुडिया में पदस्थ है। वार्ड 12 से भी 59 साल की एक महिला कोरोना पीड़ित पाई गई है। जो शिक्षिका की ही रिश्तेदार है। तो गुरुर क्षेत्र में ग्राम पलारी के जिला सहकारी बैंक में पदस्थ क्लर्क भी पॉजिटिव निकला है । जो मूलनिवासी निपानी बालोद ब्लॉक का है। वर्तमान में वह पलारी में ही रहता था। इसके अलावा मोखा गुंडरदेही से भी 53 साल का एक पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। तो वही गुंडरदेही ब्लॉक के परसदा से 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। डौंडी ब्लॉक से उरझे तो बालोद ब्लॉक से बोइर डीह, गुरूर से धनोरा बटालियन व डौंडी लोहारा से गिधवा गांव से एक-एक मरीज और मिले हैं।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…