बालोद। जिले में 26 अगस्त को भी दोपहर तक कोरोना के कई मामले सामने आ गए तो लगातार आंकड़ा बढ़ते क्रम पर भी है। दैनिक बालोद न्यूज़ ने जब रिकॉर्ड निकाले तो हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में एक-एक कोरोना मरीजों की पुष्टि होती जा रही है। अब तक दोपहर 2:00 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 9 मरीजों की पुष्टि हो गई है। जिसमें कई सेना के जवान है तो कई किसान। ग्राम दुधली (मालीघोरी) से बीएसएफ का एक 31 साल का जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। जो कि पश्चिम बंगाल से आया हुआ था। इसके अलावा क्षेत्र में कुसुमकसा से 29 साल का एक सीएएफ का जवान भी कोरोना का शिकार हो गया है जो कि नारायणपुर से ड्यूटी करके अपने घर आया था। उन्हें सर्दी खांसी थी। नारायणपुर में कई जवान कोरोना के शिकार हुए हैं, इसकी खबर मिलने के बाद जब खुद से सीएएफ का जवान जांच कराने के लिए दल्ली राजहरा सेंटर पहुंचा तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पहले से वह होम क्वॉरेंटाइन पर भी नहीं था। यानी घरवालों से भी वह मिलाजुला है तो गांव में भी वह घूमता था। इसी तरह गुंडरदेही क्षेत्र में भी 3 मरीज मिले हैं। जिसमें एक बार फिर मोखा से 60 साल का पुरुष, गुंडरदेही से 45 साल की महिला, खल्लारी से एक 40 साल की महिला कोरोना पीड़ित पाई गई है। गुरूर क्षेत्र में 4 मरीज मिले हैं जिसमें भरदा से 27 साल के 2 मरीज, सांगली से एक और डढरी से एक मरीज मिला है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…