बालोद। एक बार फिर जिले में ट्रैक्टर ट्राली चोर गिरोह सक्रिय होने लगे हैं। अब नया मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर चीचल गोंदी के ही हाई स्कूल के सामने खड़ी की गई एक ट्रैक्टर की ट्राली को अज्ञात चोरों ने रातों-रात पार कर दिया। ट्रैक्टर मालिक अकरम खान निवासी गुंडरदेही की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है।
अकरम का कहना है कि उन्होंने गुंडरदेही के रहने वाले नेतकरन सोनकर के ट्रैक्टर-ट्राली को 2 साल पहले खरीदा था। जिसे वह खेती किसानी के काम में उपयोग में लाता था। उनका ड्राइवर नरेश साहू ट्राली को लेकर चीचल गोंदी गया हुआ था। जिसे उसने हाई स्कूल के पास खड़ी किया था। रात 12 बजे के पहले तक ट्राली सही सलामत है। जब सुबह 4:00 बजे ड्राइवर सो कर उठा तो ट्राली गायब था। यानी 12:00 से 3:00 के बीच किसी ने ट्राली पार कर दी।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…