A.S.S. TECHNOLOGY

रात के सफर में रहे सावधान-हादसे में पेट्रोल पंप के कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद। बीती रात को बालोद राजनांदगांव मार्ग पर बंजारी धाम के सामने एक सड़क हादसे में बंजारी पेट्रोल पंप के ही कर्मचारी डिजेन्द्र विश्वकर्मा 35 की मौत हो गई। उनके साथ जुंगेरा का ही गौरव चंद्राकर भी था। गौरव और डिजेद्र दोनों बाइक में बैठकर डिजेन्द्र को पांडे पारा बालोद घर छोड़ने जा रहे थे। हादसे की वजह गाय का अचानक सड़क पर आ जाना है। बताया जा रहा है कि रात में घटनास्थल के पास बहुत अंधेरा था। दोनों पेट्रोल पंप के कर्मचारी बाइक से जा रहे थे। अचानक गाय उनकी ओर ही दौड़ गई। घटना बीती रात 8:00 बजे की है। दोनों फिर सड़क पर गिर गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण भिलाई रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही डिजेन्द्र की मौत हो गई। पेट्रोल पंप के संचालक विनोद जैन ने बताया कि सड़क पर मवेशी बैठे रहते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। घटनास्थल पर बहुत अंधेरा भी था। लाइट का भी इंतजाम नहीं है। रोज उक्त कर्मचारी को पेट्रोल पंप का दूसरा कर्मचारी रात में छोड़ने के लिए जाया करता था।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

4 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY