घनश्याम साव, डोंगरगांव। क्षेत्र के ग्राम अरशी टोला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रहने वाले 3 साल की एक बच्ची गीतांजलि यादव पिता अनिल यादव पर दो जंगली सूअर ने हमला कर दिया।
यह गांव जंगल से लगा हुआ है और जंगली सूअर वहां से भटकते हुए बस्ती में आ गए। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी जिसे अचानक दोनों जंगली सूअर दौड़ाने लगे और दौड़ाते हुए घर में ही घुस गए। बच्ची के घुटने के ऊपर जंगली सूअर ने वार कर दिया।
इस बच्ची को बचाने के लिए आसपास मौजूद भीष्म कुमार नेताम 33 व श्यामचंद धनकर 44 भी आ गए। जैसे तैसे उन्होंने जंगली सूअर को भगाने की कोशिश की। जिसमें वे खुद भी घायल हो गए। तीनों घायलों को डोंगरगांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए। जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…