विधायक कुंवर सिंह निषाद व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया उद्घाटन
बालोद/ देवरी बंगला। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि अब उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी से भी संजीवनी 108 की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। क्योंकि देवरी में भी बड़ा अस्पताल है। जिससे आसपास के 50 से ज्यादा गांव से मरीज आते हैं। ऐन वक्त पर एंबुलेंस की सुविधा न मिलने के चलते कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती थी तो कई मर्तबा लोग प्राइवेट गाड़ियों का सहारा लेते थे। कई बार डौंडीलोहारा तो कभी अर्जुंदा तो कभी राजनांदगांव से एंबुलेंस आती थी तब लोगों को मदद मिल पाती थी। लेकिन अब तत्काल सुविधा मिलेगी क्योंकि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा का शुभारंभ गुरुवार को गुंडरदेही विधानसभा से विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने दी सौगात
इस दौरान मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि कई साल से इस संबंध में मांग रखी जा रही थी। स्थानीय प्रशासन से लेकर कलेक्टर, मंत्री, मुख्यमंत्री और संजीवनी 108 की संबंधित कंपनी के समक्ष भी मांग रख चुके थे। जिस पर अब पहल हुई है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से इस संबंध में विशेष मांग की गई थी और उन्होंने क्षेत्रवासियों को यह सौगात दी है। हरी झंडी दिखाकर उन्होंने संजीवनी 108 को रवाना किया। अब एंबुलेंस ना मिलने से क्षेत्र में किसी की जान नहीं जाएगी। इस उद्घाटन के दौरान देवरी ब्लॉक अध्यक्ष जीवन कश्यप, डौंडीलोहारा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, उपाध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार, शांति भट्ट, सुनील गोलछा, दुर्गा ठाकुर, बरसन निषाद, डोमेश्वरी मंडावी सरपंच देवरी, केशव शर्मा पूर्व सरपंच देवरी उपस्थित रहे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…