बालोद। बीती रात को लगभग 10:00 से 10:30 बजे के बीच पाररास रैक प्वाइंट रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक की लाश मिली थी। जो मालगाड़ी से कटी हुई थी। देर रात को युवक के कपड़ों से उसकी पहचान हुई। जो पाररास वार्ड एक का रहने वाला प्रमोद रामटेके पिता धरमपाल था। प्रमोद रामटेके कारपेंटर यानी बढ़ई का काम करता था। उसने आत्महत्या क्यों की, यह अब तक अज्ञात है। पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है। देर रात को परिजन भी घटना की जानकारी मिलने के बाद हालात देखने के लिए पहुंचे थे। कपड़ों से उन्होंने पहचान किया तो पता चला यह उनका ही बेटा है। ज्ञात हो कि पहले चेहरा बुरी तरह से कुचला जाने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था। इससे पुलिस और रेलवे टीम भी असमंजस में थी कि इस के परिजन व शव की शिनाख्ति कैसे करेंगे। देर रात तक टीम छानबीन करती रही।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…