बालोद/ दल्लीराजहरा। बालोद जिले से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अगस्त के पहले दिन ही यहां दो और कोरोना के मरीज पाए गए हैं। एक दल्ली राजहरा का 38 वर्षीय बताया जा रहा है जो रायपुर में एक गैरेज स्टेशन के पास काम करता है। हालांकि जब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वह बालोद ब्लाक के ग्राम पाकुर भाट में अपने ससुराल आया हुआ था। जहां उसे सर्दी खांसी की शिकायत थी। इस दौरान कोरोना जांच कराए जाने पर इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 23 जुलाई को वह रायपुर से पंडर दल्ली आया हुआ था। जिसके बाद वह 28 को पाकुर भाट गया हुआ था। अभी वह अपने ससुराल पाकुरभाट में ही है। तो वहीं दूसरा केस बालोद ब्लाक के ग्राम चारवाही से बताया जा रहा है। जो 30 साल का ग्रामीण है। यह राजमिस्त्री का काम करता है। जो 29 जुलाई को इनकी सैंपल लिया गया था। 23 जुलाई को यह हैदराबाद से लौटकर गांव आया था। फिलहाल वह गांव के स्कूल में क्वॉरेंटाइन पर था। इसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…