बालोद। यह तस्वीर ग्राम जगन्नाथपुर बालोद ब्लॉक की है। जहां पर एक बंदर का बच्चा एक कंपनी के टॉवर पर जाकर फंस गया है। बंदर का बच्चा अब उतर नहीं पा रहा है। 5 दिन से वह इसी हालत में है और उतरने से भी घबरा रहा है तो वहीं वन विभाग भी इस पर कुछ कर नहीं पा रही है। यह तस्वीर और दृश्य देखकर हर कोई यही कह रहा है, हे राम,,,, कोई तो बचा लो इसकी जान। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि बंदर तक कोई केला भी पहुंचाने की कोशिश नहीं कर सकता क्योंकि वह इतनी ऊंचाई पर है कि वहां तक कोई पहुंच भी नहीं पाता तो वही संबंधित मोबाइल टावर की कंपनी के कर्मचारी भी अब तक इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रेंजर का यह है कहना
मामले की खबर जब “दैनिक बालोद न्यूज़” ने रेंजर रियाज खान को दी तो उन्होंने कहा कि टावर पर चढ़े बंदर को नीचे उतारना हमारे बस की बात नहीं है। संबंधित कंपनी के कर्मचारियों से ही हो सकता है। फिर भी अपने तरफ से स्टॉफ़ भेज कर जो हो सकता है करने का प्रयास करेंगे। सरपंच अरुण साहू का कहना है कि टॉवर पर चढ़ना व बन्दर को उतारना रिस्क है। रास्ता निकाल रहें हैं कि बन्दर को कैसे बचाये।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…