बालोद। अब तक चोरी की कई वारदातें सामने आई है। किसी के सूने मकान तो किसी के दुकान से चोरियां हुई है। लेकिन बालोद जिले में अब चोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने सीधे जिला प्रशासन के दफ्तर यानी कलेक्ट्रेट पर ही धावा बोल दिया है। यहां के कक्ष क्रमांक 50 से कंप्यूटर के पार्ट्स चोरी हो गए हैं। दरअसल में जिला कलेक्टर कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमांक 50 लिपिक एवं लाइसेंस शाखा कलेक्टर कार्यालय से कंप्यूटर का सीपीयू चोरी हो गया है।
सीपीयू जो कि कंप्यूटर का अहम पार्ट होता है इसके चोरी होने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं तो वहीं इस कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ राकेश ठाकुर की लिखित शिकायत के बाद बालोद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 का केस दर्ज कर लिया है। चोरी कब हुई है किसी को कोई अंदाजा नहीं है लेकिन जब काम शुरू करने के लिए कंप्यूटर चालू करने स्टाफ पहुंचे तो सीपीयू गायब था। अन्य स्टाफ भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात करने लगे। चौकीदार धनीराम जांगड़े देवेंद्र कुमार यादव छुट्टी में थे। चाबी ड्यूटी पर नरोत्तम, डुमेश्वरी ठाकुर थे। सभी से पूछताछ हुई लेकिन कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। जिसके बाद अपर कलेक्टर एके वाजपेई के निर्देश पर थाने में मामले की लिखित शिकायत की गई है। पुलिस व प्रशासन ट कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि कुछ सुराग मिल जाए लेकिन अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…