बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम सिवनी के रहने वाले संजय यादव 19 वर्ष की मौत सर्पदंश से हो गई। वह बालोद आईटीआई के पास संचालित एक यादव होटल में काम करता था। घटना भी उसी होटल परिसर में हुई जहां वह ग्राहकों को चाय पिलाने के बाद एक जगह पर खड़ा था। अचानक कहीं से सांप आया और उनके पैर की उंगली को डस कर चला गया। आनन-फानन में होटल संचालक व अन्य लोगों ने उन्हें पास में ही 200 मीटर दूर जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनका प्रारंभिक इलाज शुरू किया गया। फिर डॉक्टर ने कहा कि स्थिति बिगड़ रही है इसे रायपुर ले जाना पड़ेगा। आनन-फानन में परिजन उसे रायपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस से रवाना किए। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कचांदुर के पास पहुंचे ही थे कि एंबुलेंस में ही संजय यादव ने दम तोड़ दिया।
पढ़ाई छोड़ चुका था युवक, रिश्तेदार के ही होटल में करता था काम
परिजनों ने बताया कि युवक पढ़ाई छोड़ चुका था और गरीब परिवार का होने के कारण घर चलाने में परिजनों की मदद करने वह अपने रिश्तेदार के होटल में ही चाय बांटने का काम करता था। पिता दशरथ यादव ने बताया कि उन्हें घटना की खबर बाद में मिली, तब तक बेटे को होटल संचालक अस्पताल ले आए थे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में भी बच्चे का इलाज नहीं हो पाया और यहां से 1 घंटे बाद ही रिफर कर दिया गया। आधे रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर करोड़ों का अस्पताल किस काम का है जहां तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बाद भी मेरे बेटे की जान नहीं बचाई जा सकी। शाम 5 बजे बेटे को सांप ने डसा था। तत्काल अस्पताल ले गए थे। 1 घंटे बाद 6 बजे यहां से रिफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। वापस यही लाया गया। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे बेटे के शव का पीएम हुआ।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…