दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही।रविवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मोहन्दीपाठ (अर्जुन्दा) पहुंचे। उन्होंने दिवाली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए देने का ऐलान किया। इस दौरान सभा में बैठी महिलाओं में खुशी देखते ही बनी। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देवारी (दिवाली) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहे। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। कांग्रेस ने जो वादा किया वह पूरा किया। आगे भी छत्तीसगढ़ को विकास की राह पर ले जाएंगे। कांग्रेस की दोबारा सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेंगे और माताओं को सशक्त करेंगे। इस दौरान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री का आभार किया। उन्होंने कहा कि श्री बघेल जी मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर चल पड़ा है। यह रुकना नहीं चाहिए। निरंतर विकास और प्रदेश की उन्नति के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनानी है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सदस्य सुभाष पुष्तकर ने भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद रहे।
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल।छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर…
दैनिक बालोद न्यूज /चंदन पटेल/ गुंडरदेही। ब्लॉक के ग्राम सिकोसा में राम भक्त गुहा निषाद…
दैनिक बालोद न्यूज।आज ग्राम सिकोसा में ग्रामीण निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद…
कि जा चुकी है लिखित शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं शासकीय जमीन का लिखा…
नगर पंचायत हाईप्रोफाइल अध्यक्ष चुनावः ग्रेजुएट प्रत्याशियों पर खेला दांव दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। राजनीतिक…
आरोपी मृतिका पर रखता था बुरी नजर,पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर किया गया…