A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 30 अक्टूबर को गुंडरदेही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में रोड शो करेंगे

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में करेंगे प्रचार- विनय गुप्ता

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही। गुंडरदेही विधानसभा में चुनावी सर्गगर्मियों बढ़ते जा रही है,भाजपा कांग्रेस के मुकाबले अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनने जगह जगह डोर टू डोर कैंपेन चलाते हुए युवा,किसान,महिला शक्ति,मजदूर वर्ग सहित सभी वर्गो से संपर्क साध रही है,वहीं भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है,और अब आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का छत्तीसगढ़ आगमन से दोनो पार्टियों में खलबली मच चुकी है।

पंजाब के यशस्वी मुख्यमंत्री भगवंत मान का 30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा के नगर पंचायत अर्जुदा में भव्य रोड शो होने जा रहे है,आदरणीय भगवंत मान जी आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच रहे है,ऐसे में भाजपा और कांग्रेस का चिंतन बढ़ते दिख रहा है,वहीं क्षेत्र की जनता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से रूबरू होने व उनके विचार और गारंटी को सुनने व देखने उत्सुक नजर आ रहे है।
अनुमान लगाया जा रहा है की गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले है, सूत्रों की माने तो हर गांव से ग्रामीण उत्सुक नजर आ रहे है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की क्षेत्र की जनता अगर नए चेहरे को मौका देने अग्रसर होती है तो इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो की उपस्थिति होने की संभावना है।अगर कार्यक्रम सफल हुआ तो आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत दावेदार होगा गुंडरदेही विधानसभा में।उक्त जानकारी जिला सचिव विनय गुप्ता ने दी।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY