A.S.S. TECHNOLOGY

अच्छी पहल- धान की बालियों से यहां महिलाओं ने बनाई राखी, कलेक्टर बोले वेरी गुड, “बालोद बंधन” रखना नाम

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

बालोद। ग्राम पैरी में ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘ योजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ‘धान की बाली‘ से राखियां तैयार की गई है। जिनका शुक्रवार को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने निरीक्षण किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर व महिलाओं ने कलेक्टर को सामग्री निर्माण के लिए प्रशिक्षण, अब तक तैयार की गई अलग-अलग सामग्री, विक्रय तथा आमदनी आदि की जानकारी दी।

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम व स्वावलंबी बनने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने स्वसहायता समूह द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व के लिए ‘धान की बाली‘ से तैयार किए जा रहे राखियों का अवलोकन किया और राखियों को अधिक सुंदर व आकर्षक बनाने तथा पैकेजिंग के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने तैयार राखियों का बेहतर मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने तैयार किए जा रहे राखी का स्थानीय नाम जैसे ‘‘बालोद बंधन‘‘ नाम रखने का भी सुझाव दिया। कलेक्टर श्री महोबे ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा वहॉ बनाए गए आकर्षक सजावटी सामानों व आभूषणों का अवलोकन कर उसकी सराहना की। उन्होंने समूह द्वारा बनाए गए सामग्रियों के लिए मार्केटिंग और व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने निर्मित सामग्रियों के ब्रांडिंग, पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने और समूहों को अधिक से अधिक आजीविका हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. प्रियंका वर्मा, तहसीलदार अश्वन पुसाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेष भगत, सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू सहित स्वसहायता समूह की महिलाएॅ उपस्थित थी।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

4 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

4 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

4 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

4 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

4 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY