दैनिक बालोद न्यूज।गुरुवार को विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, युवा कांग्रेस के संयोजक एवं कांकेर लोकसभा के कैम्पेन प्रभारी प्रशांत शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने हितग्राही कार्ड अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाएंगे और लाभार्थियों की जीवन में आए बदलाव की वीडियो बनाएंगे। इस दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने हितग्राही कार्ड वितरित कर लोगों का पंजीयन कराया। उन्होंने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। इस अभियान के द्वारा युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचने का लक्ष्य लिए मैदान पर उतर चुके हैं। इससे जनता को योजनाओं से मिलने वाला लाभ और सुझाव के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आने वाले समय में सरकार और बेहतर तरीके से काम करेगी। इस दौरान कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्लॉक काग्रेस कमेटी अर्जुंदा संतु राम पटेल एवं ब्लॉक के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के सभी युवा साथी उपस्थित रहे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…