A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

बिग ब्रेकिंग न्यूज:स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुआ

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

छठवें दिन खत्म हुआ अनिश्चितकालीन हड़ताल

दैनिक बालोद न्यूज। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले 04 जुलाई से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 06/ वे दिन  हड़ताल खत्म हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद आज से ही स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल से वापस लौटने के ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद गैर आर्थिक मांगों पर सहमित बन गयी है। आर्थिक मांगों को जल्द मांग पूरा करने क आश्वासन दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री की करीब एक घंटे तक वार्ता हुई, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है।

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। श्री सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया। श्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

स्वास्थ्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वो इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी कराया जायेगी। आपको बता दें कि वेतन सुधार, संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमितिकरण, नियमित भर्तियों से पहले सभी संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 साल में 13 महीने का वेतन देने, ओपीडी समयावधि को 1 पाली में सुबह 8-2 करने, चार स्तरीय वेतनमान देने, तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि समेत 24 मांगें हैं।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY