A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ भूपेश सरकार ने किया वादाखिलाफी: कोमल हुपेंडी प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

हड़ताल पर प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, प्रभावित हो रहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं: विनय गुप्ता, सचिव जिला बालोद आप पार्टी

दैनिक बालोद न्यूज।प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं जिसके कारण अस्पतालों से लगातार अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि आज प्रदेश के हर जिले में ‘आप’ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्यकर्मी के हड़ताल को समर्थन दिया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा, हड़ताल की वजह से अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बदहाल होती जा रही है। मौसमी बीमारी एवं अन्य गंभीर मरीजों को दो-चार होना पड़ रहा है।

विनय गुप्ता सचिव आम आदमी पार्टी जिला बालोद

कोमल हुपेंडी ने कहा कि

स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रख रहे हैं, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार के इस उदासीन रवैये का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा। मांगे पूरी करने की बात छोड़िए कर्मचारियों से बात करना भी सरकार मुनासिब नहीं समझ रही है। मुख्यमंत्री और सरकार चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, साढ़े चार साल बाद भी भूपेश सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा और वादाखिलाफी कर रही है।

हुपेंडी ने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार ने पूरा करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े 4 साल से ज्यादा का समय होने के बावजूद उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों को अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जो अन्याय है। सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द ही नियमित करके राहत देनी चाहिए। जिससे प्रदेश की जनता को राहत मिल सके।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY