A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

आत्महत्या- भाजपा कार्यकर्ता ने खुद को मिट्टी तेल से जलाया, अस्पताल ले जाते मौत

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

डोंगरगांव। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं. 2 किल्लापारा निवासी भाजपा कार्यकर्ता व रिटायर्ड शिक्षा विभाग के कर्मचारी बुधराम यादव ने 8 जुलाई को सुबह अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।आग लगते ही आवाज आई तभी वार्ड वासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव इलाज के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर उन्हें राजनांदगांव रिफर कर दिया। पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधराम यादव अपने परिवार से अलग रहता था। उनकी कोई भी औलाद नहीं थी। वह सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग में प्यून थे। साथ ही चतुर्थ कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भी थे। उनका अंतिम संस्कार डोंगरगांव मुक्तिधाम में किया गया। वे लगभग 90 प्रतिशत जल गये थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त भृत्य बुधराम यादव मूल रूप से किल्लापारा डोंगरगांव में रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होनें भाजपा ज्वाईन कर लिया था और पार्टी के कार्यक्रमों में उनका आना – जाना था। जानकारी के अनुसार श्री यादव अपने परिवार से अलग रहकर जीवन गुजार रहे थे। उनकी कोई भी संतान न होने से वे हमेशा तनाव में रहते थे।

परिवारिक कारण से तनाव में था

जानकारों के अनुसार वे पिछले दो – तीन दिनों से तनाव में थे। लेकिन वे किस तरह का तनाव पाले हुए थे, ये किसी को भी नहीं मालूम। संभवत: इसी तनाव के कारण आज सुबह लगभग 7 बजे अपने आपको मिट्टी तेल डालकर जला लिया। आस-पड़ोस वालों को पता चला तो उन्हें जली हुई अवस्था में स्थानीय सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव रिफर किया गया, इस बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
उनका अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय मुक्तिधाम में दोपहर में किया गया, जिसमें भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा मुहल्लेवासी तथा परिजन उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY