जिला कोविड अस्पताल बालोद की उपलब्धि
बालोद। जिले के लिए यह एक बड़ी खबर है कि डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम भीमदो में जो युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। कुछ देर पहले ही उसे जिला कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर संजीवनी 108 के जरिए उनके घर छोड़ा गया। यह जिले के लिए भी उपलब्धि है कि अब कोरोना पीड़ितों का इलाज यही संभव हो पाया। रायपुर या राजनांदगांव में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। बता दें कि शुरू से पॉजिटिव निकले युवक में कोरोना का कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है लेकिन सैंपल टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे 18 जून को सुबह 9:30 बजे भर्ती किया गया था। युवक की उम्र 24 साल है। जो चेन्नई से लौटा हुआ था।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…