आज दोपहर की घटना है राजीव गांधी किसान न्याय निधि का पैसा निकालने अर्जुन्दा स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक पहुँचा था किसान
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद जिले के अर्जुन्दा स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक में एक किसान के हज़ारों रुपये लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया। जिसके बाद किसान ने थाने में पहुँचा और अब अज्ञात व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुट चुकी है।
मामला दोपहर लगभग 12 बजे के बताया जा रहा है। जब कोटगांव के रहने वाले किसान तबल राम ठाकुर पिता मनराखन ठाकुर राजीव गांधी किसान न्याय निधि का पैसा निकालने अर्जुन्दा स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक पहुँचा। जहां उन्होंने 22 हज़ार रुपये निकाले और फिर कैश काउंटर छोड़कर पैसे लेकर बाहर निकाला।जिसके बाद किसान तबल सिंह ने एक व्यक्ति को पैसे गिनने के लिए दिए। लेकिन वह गद्दार निकाला और किसान तबल सिंह का पैसा लेकर रफूचक्कर हो गया। पैसे लेकर भागने के बाद किसान ने आवाज लगाई लेकिन तब तक वह अज्ञात व्यक्ति फरार हो चुका था। जिसके बाद किसान अर्जुन्दा थाने पहुँचा और उनके साथ हुई आपबीती पुलिस को बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…