पशुधन विकास विभाग के तत्वावधान में हुआ आयोजन
दैनिक बालोद न्यूज।बुधवार को देवरी ब्लॉक के ग्राम परसुली में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में पशु मेला उत्सव और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान-मजदूर सभी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील है। अब हमें खेती के साथ-साथ पशु पालन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे किसानों की आय दुगुनी होगी।
नए-नए नस्लों का मुर्गा रहा आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में पशुपालकों के द्वारा बड़े किस्म के देशी मुर्गों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसे देखने लोगों की काफी भीड़ लगी रही। ग्रामीण नए-नए नश्ल के बकरे-मुर्गे सहित मवेशियों की जानकारी लेते रहे। इस दौरान लोगों की मांग पर संसदीय सचिव श्री निषाद ने विभाग के द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्ली वार , जनपद सदस्य टेमनलाल देशमुख , सुनील गोलछा , सरपंच श्रीमती मनटोरा बाई , पोषण लाल देवांगन उपस्थित थे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…