संसदीय सचिव ने गोताखोरों को बुलाया, जाली लगा कर तलाश जारी
दैनिक बालोद न्यूज/अर्जुन्दा।गुरुवार सुबह 9.30 बजे अर्जुन्दा तहसील मुख्यालय से डेढ़ किमी दूर ग्राम मटिया (अ) में एक व्यक्ति तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मौके पर पहुंचे। जिन्होंने डूबे हुए व्यक्ति को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलवाया। इसके बाद स्थानीय मछुआरों से भी सहयोग करने कहा। स्थानीय मछुवारे, ग्रामीण और गोताखोरों की संयुक्त टीम जाल डाल कर तालाब में व्यक्ति को ढूंढते रहे। लेकिन शाम 6 बजे तक कोई सुराग मिल नहीं पाया। अर्जुन्दा थाना के एएसआई आत्माराम धनेलिया ने बताया कि डूबने वाला व्यक्ति खरगांव (कोंडागांव) निवासी 40 वर्षीय बलिराम गोंड है। जो अपने परिवार के साथ मटिया में मेला देखने पहुंचा था। सुबह बीरेंद्र कुमार और रामसाय के साथ तालाब नहाने गया और डूब गया।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…