A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

सौगात:अर्जुन्दा में नया तहसील कार्यालय का शुभारंभ 23 को, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

62 गांव के लोगों को मिल रही सुविधा, अर्जुन्दा क्षेत्र में खुशी की लहर, अब क्षेत्रवासियों को तहसील के काम के लिए गुंडरदेही नहीं जाना पड़ता

दैनिक बालोद न्यूज/अर्जुन्दा।अर्जुन्दा में नया तहसील कार्यालय मटेवा रोड पर बनकर तैयार हो चुका है। 23 दिसंबर को मंत्री अनिल भेड़िया के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। जिसकी तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रहा है। बुधवार को संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद तैयारियों का जायजा लेने नवीन कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री निषाद ने बताया कि अर्जुन्दा क्षेत्र के नागरिकों और अतिथियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नया तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। यह क्षेत्रवासियों की वर्षो से लंबित मांग थी। तहसील खुलने से ग्रामीणों में खुशी है। अस्थायी तौर पर सामुदायिक भवन में कार्यालय का संचालन किया जा रहा था। लेकिन अब तहसील कार्यालय अपने नया भवन में चला जाएगा।

62 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ

संसदीय सचिव श्री निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की गई थी। उन्होंने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अर्जुन्दा को नया तहसील का दर्जा दिया। अब बालोद जिले में 5 की जगह 6 तहसील हो गई है। अर्जुन्दा तहसील में 43 ग्राम पंचायत और 62 गांव शामिल है। तीन राजस्व निरीक्षक मंडल हैं। क्षेत्र की जनता को अब तहसील से संबंधित किसी भी काम के लिए गुंडरदेही नहीं जाना पड़ता। इससे लोगों में भी काफी उत्साह है।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

4 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

4 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

4 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY