A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

अवैध धान परिवहन करने वाले कोचिया, बिचौलिया पर करें कड़ी कार्रवाई – कलेक्टर

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव की व्यापक तैयारी करने के दिए निर्देश

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया गया। यहां के विजेता खिलाडिय़ों को संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव का आयोजन विकासखंड स्तर पर हो चुका है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 8 दिसम्बर एवं 9 दिसम्बर को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को युवा महोत्सव की व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामायण मानस मंडली द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड स्तरीय बिहान मेले का आयोजन 7 दिसम्बर को छुरिया में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। यहां समूह की महिलाओं के उत्पादों एवं सामग्री के लिए प्रदर्शनी होगी। इसके लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराएं। बिहान मेला में उत्पाद के निर्माण का जीवंत प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फुड स्टॉल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन पर किए जाने वाले कार्रवाई की उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध धान परिवहन करने वाले कोचिया, बिचौलिया पर कड़ी कार्रवाई करें।कलेक्टर श्री सिंह ने उक्त निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिये।

संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में विजेता खिलाडिय़ों को भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्कूलों में नवाचार करते हुए बच्चों के लिए बांस से बने हट का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से कराएं। कलेक्टर कार्यालय गार्डन का सौंदर्यीकरण, कौशल विकास, मुख्य विकास कार्यों की प्रगति, कांजी हाउस की जानकारी, आवर्ती चराई, मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान घोषणाओं-निर्देशों की विभागवार जानकारी, आगामी धान खरीदी की व्यवस्था, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध की गई कार्यवाही की निकायवार जानकारी, जर्जर आंगनबाड़ी भवन की जानकारी (विशेष चर्चा), भ्रमण निरीक्षण नवाचार पर चर्चा, राजगामी सम्पदा राजनांदगांव की जानकारी, गोधन न्याय योजना अंतर्गत जैविक खाद उत्पादन एवं विक्रय की प्रगति की स्थिति में, पैरादान की जानकारी, सी-मार्ट की जानकारी, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर, नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण, कृष्ण कुंज, हॉकी प्रतियोगिता, गुड मार्निंग राजनांदगांव, एकता दौड़, फसल कटाई प्रयोग,आयुष्मान कार्ड केवाईसी रिपोर्ट, हाट बाजार टीम द्वारा जांच मरीज की संख्या की जानकारी, अध्यापन कार्य कराने वाले अधिकारियों की जानकारी, स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी मध्यम स्कूलों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सुपोषण योजनांतर्गत सामाजिक अंकेक्षण की दैनिक रिपोर्ट की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY