दैनिक बालोद न्यूज।दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार स्वतंत्र संग्राम सेनानी थे जिन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है। इनकी कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। आज इनकी जयंती पर सामाजिक एवं देश के लिए बहुत गौरवशाली दिन है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव ने बताया कि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार अविभाजित मध्य प्रदेश के शासनकाल में दुर्ग जिला के विधायक थे। उनके विधायक रहते हुए क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी। दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार हमारे समाज के आधार स्तंभ है। उन्होंने देश की लड़ाई के लिए अपने जीवन बलिदान दिया है। इन्हें भुलाया नहीं जा सकता। यह बालोद जिला के पिरिद गांव में मालगुजार रहे हैं। इनके अलावा दाऊ दिल्लीवार ने प्राथमिक शिक्षा ग्राम पिरिद अध्ययन किए हैं दाऊ जी के बारे में जितना प्रशंसा हम करेंगे हम सब के लिए कम होगा दाऊ जी व्यक्तित्व के धनी थे।
स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढालसिंह के प्रतिमा का अनावरण श कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया इसी तरह नगर पंचायत गुंडरदेही चौक पर भी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र साहू अध्यक्ष दुर्ग जिला सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक,मिथिलेश नुरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, रामस्वरूप साहू , संतुराम पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजय साहू , सागर साहू , सलीम खान , के.के राजू चंद्राकर , फैज बख्श , तरुण पारकर दिल्लीवार परिवार के समस्त सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…