A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आज धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ,कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

धान बेचने आए किसानों का फूल माला और शॉल भेंट कर किया गया स्वागत

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश,किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आज धान खरीदी महा अभियान का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिले के धान उपार्जन केन्द्र घुमका पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया तथा धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने घुमका में धान बिक्री करने आए किसानों का फूल माला पहनाकर और शॉल भेंट कर स्वागत किया। कलेक्टर ने किसानों से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर को सभी प्रकार की व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने सही माप में तौल करने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने रखने, धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ सकारात्मक व्यवहार रखने के साथ ही पेयजल, छाया जैसे बुनियादी व्यवस्था भी बनाए रखने कहा। यह अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि पूरे राज्य के साथ ही आज जिले में भी धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना है। धान खरीदी होने से किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। आज प्रथम दिन घुमका धान खरीदी केन्द्र में 3 किसानों ने अपना धान विक्रय किया।

अब्बड़ खुशी लागत हवे, किसान- शत्रुघ्न लाल सिन्हा

घुमका में धान बेचने आए किसान शत्रुघ्न सिन्हा से बात करने पर उन्होंने बताया कि आज पहली दिन अपन धान बेचे बर पर यहां आय हेवय, अब्बड़ खुशी लागत हवे। आज 100 कट्टा धान बेचे बर आय हेवय। यहां बने व्यवस्था हेवय। कोई परेशानी नई हे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी, किसान उपस्थित रहे।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY