दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आदेशानुसार एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य पिपरे के निर्देशानुसार दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा के मार्गदर्शन एवं श्रीकांत वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन गुंडरदेही मंडल में धमतरी चौक गुंडरदेही में किया गया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा विगत दिनों ईडी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और एक का मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ईडी की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के समस्त मंडलों में भ्रष्टाचार के विरोध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से दुष्यंत सोनवानी मंडल अध्यक्ष भजपा, पुष्पेंद्र चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,नीतीश मोंटी यादव जिला पंचायत,थानसिंह मंडावी महामंत्री भाजपा,सौरभ चोपड़ा महामंत्री भाजपा,हरीश निषाद उपाध्यक्ष भाजपा,टीकाराम निषाद किसान मोर्चा अध्यक्ष,चेतन साहू पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, मयंक अग्रवाल महामंत्री भाजयुमो, नेमचंद साहू महामंत्री, रामकृष्ण सोनकर पार्षद, प्रमोद पटेल जिला भाजयुमो, सूरज यदु जिला भाजयूमो, ईश्वर यदु , दयाराम सिंह उपाध्यक्ष, देवा सोनकर मंत्री, प्रकाश सावरे उपाध्यक्ष, लेखराम साहू मंत्री, नमन जैन, नेमलाल यादव, उत्सव जैन, हेमंत नागेश, झालेशवर पटेल, चितेन्द्र साहू, लोकेश चंद्राकर, पोषण साहू, धनंजय चंद्राकर, भेष कुमार साहू, योगेश्वर साहू, सहित भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…
पिछले 6 अप्रैल से लापता था परिवार वालों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…