बहुत जल्द होगी खुलासा
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।डोंगरगांव थाना अंतर्गत आज एक महिला की शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा वृद्ध महिला की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम कोकपुर से आज सूचना के आधार पर एक वृद्ध महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया। मृतक महिला का नाम कुंवर बाई बंजारे पति सावंत राम बंजारे उम्र 70 वर्ष निवासी कोकपुर बताया जा रहा है। पुलिस को मृतक महिला के पड़ोसी चमारिन बाई द्वारा बताया गया कि वह प्रति दिन की भांति मृतक महिला के घर का दरवाजा खटखटाया गया किंतु कोई जवाब नही मिलने पर अंदर जा कर देखा तो वृद्ध महिला की लाश पड़ी मिली और पास में ही खून के धब्बे के निशान मिली। महिला घबराकर कुछ लोगो को बताई फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।
हत्या की आशंका,आरोपी जल्द होगी पुलिस की गिरफ्त में
थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि प्रथम दृष्टटया यह हत्या का मामला लग रहा है क्योंकि महिला के गले मे चोट की निशान हैं और नश भी कटी है। साथ ही महिला के साथ हत्या पूर्व झूमा झपटी संघर्ष हुआ है।
फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग से फोरेंसिक डॉ मोहन पटेल और अन्य टीम द्वारा इसकी जांच की गई है, रिपोर्ट थाना प्रभारी को सौंप दी गयी है। एसडीओपी नेहा वर्मा भी इस घटना क्रम की लगातार जानकारी ले रही है।
पोस्टमार्टम कर ,धारा 302 के तहत अपराध कायम-भरत बरेठ थाना प्रभारी
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर विवेचना की जा रही है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…