आम आदमी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती के लिए तैयार कर रहा है संगठन
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/ गुंडरदेही।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरे प्रदेश के सभी विधानसभाओ में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसी परिपाटी में गुंडरदेही विधानसभा के पांचों ब्लाकों में 28 सितंबर, 29 सितंबर को ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसकी तैयार में गुंडरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता जुटे हुए है , जिसमें 28 सितंबर को देवरी बंगला ब्लाक के चे.ब. नवागांव में सुबह 10:00 बजे से व अर्जुंदा ब्लाक के मोहंदीपाठ में शाम 4 बजे , 29 सितंबर को गुंडरदेही ब्लॉक के तवेरा में सुबह 10 बजे ,कुरदी ब्लॉक के घीना 1 बजे , सिकोसा ब्लाक के भाटागांव बी 4 बजे रखा गया है जिसमें विधानसभा के सभी गांव से लगभग एक हजार कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से साउथ जोन प्रभारी राकेश सा , प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर , विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता उपस्थित रहेगें। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने दी।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…