A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

शराब बंदी की मांग को लेकर महिला मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन ,कांग्रेस सरकार पर जमकर निकाला भड़ास

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

महिलाओं ने भूपेश बघेल सरकार पर साधा जमकर निशाना व गंगाजल लेकर कसम खाकर चुनाव जीतने वाले सरकार कब करेंगे शराबबंदी

दैनिक बालोद न्यूज/दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव।कांग्रेस सरकार द्वारा अपने जनघोषणा पत्र में शराबबंदी के वादे के बाद भी आज प्रदेश के हर गांव और नगर के गली – गली में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। शराब तस्करों व कोचियों पर सरकार व पुलिस प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। शराब बंदी के वादे के चार साल बीतने के बाद भी प्रदेश में शराब बंदी न होने पर अब भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा खोलते हुए सरकारी शराब दुकानों के सामने उग्र प्रदर्शन कर एक फिर भूपेश बघेल सरकार को अपना वादा याद दिलाया।
प्रदेश व जिला भाजपा के आव्हान् पर कांग्रेस सरकार के शराबबंदी के वायदे को लेकर नगर में आज भारतीय जनता महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। नगर में नारेबाजी करने के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नगर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान के सामने पहुंच गये और वहां पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शराबबंदी के लिये सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।
जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थान शराब दुकान पहुंचे। यहां भाजपाईयों ने शराब बंदी को लेकर कांगे्रस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पूर्ण शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद अपने वादे को भुला दिया। सरकारी दुकान से अधिक शराब गांव, मुहल्लों और सार्वजनिक जगहों पर बिक रही है। जिस पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है, बल्कि कांग्रेस के नेता शराब कोचियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके चलते आबकारी विभाग और पुलिस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। गली-गली में शराब और दूसरे मादक पदार्थ की अवैध बिक्री हो रही है। इससे आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। शराब के कारण महिलाएं घरेलु हिंसा का शिकार हो रही हैं और रोज परिवारों में वाद विवाद हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से भाग रही है और भुगतना समाज को पड़ रहा है। दूसरी ओर प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री शराब को लेकर शर्मनाक बयान दे रहे हैं। जिसकी भी महिला मोर्चा घोर निंदा करता है।
आज के प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, इन्दुमति साहू, सरिता ढीमर, निर्मला सिन्हा, एलन साहू, कुंती साहू, अनिता वाल्दे, ममता उयके, पूनम साहू, मीनाक्षी, नीलम मानिकपुरी, संध्या साहू, संतोष यादव, विजय जैन, दिनेश साहू, जितेन्द्र सिन्हा, मोहरदास साहू, सिद्धिक बडग़ुजर, संजय सिन्हा, चुन्नी यदु, अजय वैष्णव, भावेश निक्की, राजू गिरी गोस्वामी, किशोर यादव, कमलनारायण साहू, मनीष साहू, योगेश पटेल, कोमल साहू, मोनू साहू, बीरेन्द्र साहू, रियाजुद्दीन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
Dainik Balod

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY