जिला पंचायत अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर किया हमला
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी छत्तीसगढ़ की 20 हजार बहनों की रोजी-रोटी छीन कर उन्हें गिरफ्तार करने का पाप करने वाली तीजा पोरा का ढोंग कर रहे हैं।शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आने वालों ने शराब की नदियां बहा कर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को धोखा देने के साथ ही उनका जीवन नर्क बना दिया। उनकी महिला मंत्री पुरुषों को थोड़ी थोड़ी शराब पीने का ज्ञान बांटती हैं और इनके अध्यक्ष शराब के लिए संस्कृति की आड़ लेते हैं।
कांग्रेस की संस्कृति ही शराब को बढ़ावा देना है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अब पड़ोसी राज्य को शराब का धंधा बढ़ाने के हुनर सीखा रही है। घर-घर में शराब कलह मचा रही है और सरकार मुनाफा कमाने में लगी है।सरकारी दुकानों पर दो तरह की शराब बिक रही है।वैध से तीन गुना अधिक अवैध शराब खपाए जाने की शिकायत आम है। क्या महिलाओं की धार्मिक आस्था के साथ राजनीति करने वाले बताएंगे कि तीजा के पवित्र अवसर पर शराब बंदी का ऐलान क्यों नहीं किया ? क्या प्रदेश सरकार में हिम्मत है कि महिलाओं से किया गया वादा पूरा करेगी। हिम्मत है तो तत्काल शराब बंदी लागू करके दिखाएं।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…