बालोद। दल्ली से डौंडीलोहारा मार्ग पर ग्राम शिकारीटोला के पास सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। कार की हालत बुरी तरह से खराब है। कार सड़क से उतर कर दो से तीन बार पलटी होते हुए एक पेड़ के पास जाकर लटक गई। उस वक्त आसपास भी ज्यादा लोग नहीं थे।घटना के बाद जैसे-तैसे घायल खुद से कार से बाहर निकले और आसपास के लोगों को आवाज देकर मदद के लिए बुलाने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में बताया कि वे विशाखापट्टनम की ओर जा रहे थे। हादसा शिकारी टोला नाला मोड़ के पास हुआ। इसकी वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। मोड़ पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…