नि:शुल्क कोचिंग का समय सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।कलेक्टर डोमन सिंह 21 जुलाई को प्रात: 10 बजे सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं तथा 12वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग का ऑनलाईन माध्यम से शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में जिले में यह कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के नि:शुल्क कोचिंग प्रारंभ किया जा रहा है। नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के प्राचार्यों से स्मार्ट क्लास संचालित शालाओं की जानकारी मांगी गई थी। कुल 204 शालाओं द्वारा जानकारी प्रदान की गई है। समस्त प्राचार्यों को नेट कनेक्टिविटी व वाईफाई कनेक्टिविटी के लिए निर्देशित किया गया है। कक्षा 10वीं में कुल दर्ज संख्या 14 हजार एवं कक्षा 12वीं में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कुल दर्ज संख्या 7 हजार है। इस प्रकार कुल 21 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। कोचिंग का समय सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 10वीं के लिए सुबह 7 से सुबह 8 बजे तथा कक्षा 12वीं के लिए सुबह 8 से सुबह 9 बजे तक का समय निर्धारित है। कक्षा 10वीं के गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के कुल 3 विषयों तथा कक्षा 12वीं के अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, गणित, जीव विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से लेखाशास्त्र इस प्रकार कुल 6 विषयों में कोचिंग प्रदान किया जाएगा। विकासखण्ड मुख्यालय एवं आसपास की शालाओं के विद्यार्थी विकासखंड मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उपस्थित होकर नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते हंै। जिसके लिए 25 विषय विशेषज्ञों का चिन्हांकन किया गया है एवं उन्हें डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कक्षा अध्यापन का प्रशिक्षण दिया गया है।
सर्वेश्वर दास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव से निर्धारित समय अनुरूप लिंक के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा
आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…
पिछले 6 अप्रैल से लापता था परिवार वालों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…